विकास नंद/ सर्वव्यापी/
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 23 सितम्बर को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10ः30 बजे नवा रायपुर से ग्राम खट्टी, महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11ः30 बजे वे ग्राम खट्टी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 02ः00 बजे वे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


