मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – डेका - Sarvavyapi मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – डेका - Sarvavyapi

मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – डेका

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक टी. सी. महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की।राज्यपाल डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का भली-भांति निर्वहन कर देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दें, दबाव में आए बिना जनहित में त्वरित निर्णय लें। कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर आवेदन करता है तो उसे उसका परिणाम अवश्य मिलना चाहिए।उन्होंने नामांतरण में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने और भू-माफियाओं पर सख्ती बरतने पर बल दिया।

राज्यपाल ने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में यदि कोई समस्या आती है तो अधिकारी सीधे राजभवन आकर चर्चा कर सकते हैं।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, प्रशिक्षण निदेशक प्रणव सिंह सहित परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल, शुभम देव, शिक्षा शर्मा, शुभांगी गुप्ता, पूजा पिंचा, मधु गभेल, देवाशीष कुरी, भावना साहू, लोकांश एल्मा, रश्मि पोया, आशीष कुमार, सुमित कुमार ध्रुव, अभिषेक तम्बोली और गगन शर्मा उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!