छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025जिले में 26 सितम्बर को होगा ‘पर्पल फेयर’ का आयोजन। - Sarvavyapi छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025जिले में 26 सितम्बर को होगा ‘पर्पल फेयर’ का आयोजन। - Sarvavyapi

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025जिले में 26 सितम्बर को होगा ‘पर्पल फेयर’ का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में दिव्यांगजन, वरिष्ठजन एवं विद्यालयीन व महाविद्यालयीन दिव्यांग छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।इसी क्रम में 26 सितम्बर 2025 को जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन, खैरा महासमुंद में जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं सी.आर.सी. राजनांदगांव संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में “पर्पल फेयर” (दिव्यांगजनों हेतु, दिव्यांगजनों द्वारा) का आयोजन किया जाएगा।इस मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा व कौशल प्रदर्शित करने, कौशल विकास के अवसर पाने और विभिन्न हितधारकों से जुड़ने का समावेशी मंच मिलेगा, जिससे उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।‘पर्पल फेयर’ में दिव्यांगजनों हेतु रोजगार मेला, सहायक उपकरणों का वितरण, सरकारी योजनाओं व प्रकाशनों की प्रदर्शनी, दिव्यांग कला गैलरी, मनोरंजक खेल-गतिविधियाँ, संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी, भोजन स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।समाज कल्याण विभाग की उप संचालक संगीता सिंह ने जिले के अधिक से अधिक दिव्यांगजन, वरिष्ठजन एवं छात्र-छात्राओं से इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!