महिला स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन, 85 महिलाओं ने कराई जांच। - Sarvavyapi महिला स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन, 85 महिलाओं ने कराई जांच। - Sarvavyapi

महिला स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन, 85 महिलाओं ने कराई जांच।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत 23 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों ने सक्रिय सहभागिता की। सम्मेलन में कुल 85 महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सभापति जिला पंचायत महासमुंद कुमारी भास्कर रहीं। उन्होंने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन स्वास्थ्य विभाग की नींव हैं। ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी इनके कंधों पर है और ये शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सेवा करने वाले स्वयं भी स्वस्थ रहें, इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है।

शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर एड्स काउंसलर हेमचंद मांझी ने सघन एड्स कंट्रोल कैंपेन के अंतर्गत एड्स के लक्षण, बचाव और जागरूकता संबंधी जानकारी दी तथा उपस्थित महिलाओं को एड्स से बचाव की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, घनश्याम साहू, ब्रम्हप्रकाश कर सहित सीएचसी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।इस संबंध में जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी.आर. धृतलहरे ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!