नूर मोहम्मद/ गौरेला-पेंड्रा- मरवाही/ (सर्वव्यापी)
26 सितम्बर 2025 जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आज परिवहन विभाग की ओर से लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उनके ही नज़दीकी संस्थानों में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें दूरस्थ कार्यालयों तक नहीं जाना पड़े।कैंप निम्न स्थानों पर आयोजित किए गए हैं
–1. पं. माधवराव सप्रे महाविद्यालय, गौरेला – प्रभारी एस.के. टंडन (मो. 9407953990)2. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, गौरेला – प्रभारी सोनवानी (मो. 7697468409)3. डॉ. भंवर सिंह महाविद्यालय, पेण्ड्रा – प्रभारी अमृत कंवर (मो. 9009939749)4. शासकीय वीरांगना दुर्गावती कन्या महाविद्यालय, मरवाही – प्रभारी निरंजन कुमार (मो. 9303072006)5. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), मरवाही – प्रभारी एस.एन. बैगा (मो. 8839968284)6. शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मरवाही – प्रभारी अंजनी नायक (मो. 9827270999)7. मेढ़ुका शिक्षा महाविद्यालय, मरवाही – प्रभारी अजय जायसवाल (मो. 9826826111)परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी केंद्र पर पहुँचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ लर्निंग लाइसेंस हेतु आवेदन कर सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें लाइसेंस बनवाने के लिए दूर-दराज़ के कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।


