भाजपा झुग्गी झोपड़ी जिला अध्यक्ष के प्रयास से वार्डवासियों को मिली बड़ी राहत...झिलमिला बस्ती में लगा नया ट्रांसफार्मर, खत्म हुई बिजली की समस्या। - Sarvavyapi भाजपा झुग्गी झोपड़ी जिला अध्यक्ष के प्रयास से वार्डवासियों को मिली बड़ी राहत...झिलमिला बस्ती में लगा नया ट्रांसफार्मर, खत्म हुई बिजली की समस्या। - Sarvavyapi

भाजपा झुग्गी झोपड़ी जिला अध्यक्ष के प्रयास से वार्डवासियों को मिली बड़ी राहत…झिलमिला बस्ती में लगा नया ट्रांसफार्मर, खत्म हुई बिजली की समस्या।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 स्थित झिलमिला बस्ती में विगत कुछ दिनों से लगातार बिजली की समस्या बनी हुई थी। पुराने ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से क्षेत्रवासी बिजली कटौती से परेशान थे।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुधीर सामंतराय ने पहल की और विद्युत विभाग के डीई को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पुराने ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।भाजपा नेता के इस प्रयास पर विद्युत विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिना विलंब के नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इससे वार्ड के नागरिकों को बड़ी राहत मिली और अब उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने लगी है।

इस कार्य के पूरा होने पर जिला अध्यक्ष सुधीर सामंतराय ने विद्युत विभाग के डीई और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –> “जनहित से जुड़े कार्यों में विभाग का सहयोग सराहनीय है। जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण ही हमारा उद्देश्य है।

”इस अवसर पर वार्ड के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मोहनीश प्रधान, मुकेश प्रधान, आशिष बाघ, राजेश प्रधान, उमेश यादव, चंद्रमणि प्रधान एवं पिंटु पटेल शामिल थे। सभी ने भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुधीर सामंतराय के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में निरंतर जनसेवा के लिए उनका धन्यवाद किया

।इस पहल से वार्ड क्रमांक 09 झिलमिला बस्ती के निवासियों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!