नवरात्रि में शक्ति उपासना का जगराता कार्यक्रम संपन्न। - Sarvavyapi नवरात्रि में शक्ति उपासना का जगराता कार्यक्रम संपन्न। - Sarvavyapi

नवरात्रि में शक्ति उपासना का जगराता कार्यक्रम संपन्न।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर शहर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर चांटीडीह स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में युवा समिति द्वारा भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध कलाकार चंदन यादव एवं समूह की प्रस्तुतियों से पूरी रात माहौल भक्तिमय रहा।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि “नवरात्रि मां भगवती की शक्ति और आराधना का पर्व है। सच्चे मन से जो भी भक्त माता से मनोकामना करते हैं, वह अवश्य पूर्ण होती है। मैं माता रानी से चांटीडीह सहित पूरे बेलतरा-बिलासपुर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।”इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में गुलनाज खान बाबा, दीपक नादम सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन समिति के लक्ष्मण रजक, विक्की रजक, अनुराग शर्मा व अन्य सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पहार व माता की चुनरी से भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु एकत्रित होकर देवी भजनों में शामिल हुए और भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!