जिला सीईओ नंदनवार ने की जनपद पंचायत पिथौरा में योजनाओं की समीक्षा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। - Sarvavyapi जिला सीईओ नंदनवार ने की जनपद पंचायत पिथौरा में योजनाओं की समीक्षा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। - Sarvavyapi

जिला सीईओ नंदनवार ने की जनपद पंचायत पिथौरा में योजनाओं की समीक्षा दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद पंचायत पिथौरा में योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।

सीईओ नंदनवन ने बैठक के पश्चात ग्राम पंचायतों, स्कूलों एवं अन्य संस्थानों का निरीक्षण भी किया।

बैठक में “मोर गांव-मोर पानी” महाअभियान और युक्त धारा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की योजना तैयार करने एवं प्राथमिकता तय कर आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ नंदनवन ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लिए जाने वाले कार्यों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने समस्त तकनीकी सहायकों को पांच दिवस के भीतर विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और अधिक तेज होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!