छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला जीएसटी सुधार का लाभ...जीएसटी बचत उत्सव : ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय। - Sarvavyapi छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला जीएसटी सुधार का लाभ...जीएसटी बचत उत्सव : ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय। - Sarvavyapi

छत्तीसगढ़ में किसानों को मिला जीएसटी सुधार का लाभ…जीएसटी बचत उत्सव : ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को अब जीएसटी सुधार का बड़ा लाभ मिल रहा है। जीएसटी बचत उत्सव के दौरान किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और कृषि उपकरणों की खरीदी में बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम का औचक निरीक्षण कर किसानों से आत्मीय संवाद किया और उनसे जीएसटी कटौती से मिली बचत की जानकारी ली। उन्होंने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अभनपुर के बिरोदा निवासी किसान रवि कुमार साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। उन्होंने बताया कि जीएसटी कटौती से उन्हें करीब 2 लाख रुपए की बचत हुई है। पहले वह सेकेंड हैंड हार्वेस्टर खरीदने का विचार कर रहे थे, लेकिन अब नए हार्वेस्टर की खरीदी संभव हो सकी। रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी नीतियों से किसानों का सपना साकार हो रहा है।इसी तरह अभनपुर के कोलर निवासी ज्ञानिक राम साहू ने नया ट्रैक्टर खरीदा। उन्होंने बताया कि उन्हें 60 हजार रुपए की बचत हुई है, जिससे उनका परिवार आगामी त्योहारों को और अच्छे से मना सकेगा।

शोरूम के प्रोप्राइटर अशोक अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी में कटौती से बिक्री में वृद्धि हुई है और किसानों का उत्साह बढ़ा है। पहले जो ट्रैक्टर 10.25 लाख रुपए का था, अब 9.75 लाख रुपए में मिल रहा है। इसी तरह 7.62 लाख का ट्रैक्टर अब 7.21 लाख और 6.51 लाख का ट्रैक्टर अब 6.11 लाख रुपए में उपलब्ध है। हार्वेस्टर की कीमतों में भी बड़ी कमी आई है।

मुख्यमंत्री इसके बाद देवपुरी स्थित बजाज बाइक शोरूम पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राहकों से संवाद किया। संतोषी नगर निवासी एम.डी. गुलाब ने बताया कि उन्होंने नई बजाज प्लेटिना 110 सीसी बाइक खरीदी है, जिसमें उन्हें 7 हजार रुपए की बचत हुई है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 से किसानों, उपभोक्ताओं और आम जनता को वास्तविक राहत मिली है। कृषि उपकरणों और वाहनों की कीमतों में आई कमी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

यह सुधार त्यौहारी सीजन में परिवारों की खुशियाँ बढ़ा रहा है और आर्थिक गतिविधियों में नई गति ला रहा है।उन्होंने कहा कि यह जीएसटी सुधार न केवल किसानों के जीवन को सुगम बना रहा है, बल्कि राज्य में उत्साह, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का नया वातावरण भी तैयार कर रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!