विकास नंद/ सर्वव्यापी/

पूर्व कलेक्टर के. एल. चौहान आज अपने एकदिवसीय दौरे पर सरायपाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर के रेस्ट हाउस में समाज के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की।
बैठक के दौरान चौहान ने क्षेत्र के लोगों से सौहार्दपूर्ण चर्चा करते हुए स्थानीय विकास कार्यों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने उपस्थित लोगों का हालचाल जाना और समाज के समग्र विकास में सबके सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।मुलाकात के पश्चात चौहान सारंगढ़ के कनकबीरा स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और जनकल्याण के कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा।दौरे के दौरान कई स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने चौहान के साथ क्षेत्र की प्रगति को लेकर चर्चा की और उन्हें अपने सुझाव भी दिए
इस अवसर पर राम लाल चौहान पूर्व विधायक सरायपाली प्रमोद सागर रूपलाल नन्द पुष्पा लता चौहान देवराज बारीक रंजन जांगड़े रूपधर साहू नीलू साहूप्रेम शंकर साहू कृष्णा साहू प्रमोद साहू राजू साहू भुवनेश्वर चौहान बिहारी चौहान सिरभय चौहान देवप्रसाद चौहान धनेश साहू मिलन निषाद दीनता सुरेश कुमार संतानु पटेल नीलांबर पटेल पांच राम बारीहा तथा सारंगढ़ से आए उजागर नन्द रामाधार चौहान संजय चौहान सुदर्शन चौहान भोला चौहान अनिल पटेल त्रिलोचन चौहान अंत राम चौहान सरायपाली से घाशी चौहान चौहान सरायपाली बंशी टांडी गौतम चौहान।
के एल चौहान का यह दौरा क्षेत्रवासियों के लिए उत्साह और प्रेरणा का विषय बना, जहां उन्होंने प्रशासनिक अनुभवों के साथ जनसंपर्क को भी प्राथमिकता दी।
पूर्व कलेक्टर चौहान का दौरा राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर जनसंपर्क का कारण क्या है।


