विकास नंद /सर्वव्यापी/
राष्ट्रव्यापी ड्रग निपटान पखवाड़ा के अंतर्गत महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का नष्टीकरण किया गया। शासन के गाइडलाइन के अनुरूप जिले में जप्त किए गए मादक पदार्थों को जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के माध्यम से नियमानुसार नष्ट किया गया।
महासमुंद जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में दर्ज 132 प्रकरणों में जप्त कुल 5227.998 किलोग्राम (लगभग 5 टन) गांजा का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई ग्राम मूढ़ेना स्थित बाला जी पावर प्लांट में जिला स्तरीय समिति के समक्ष की गई।इस समिति में पुलिस अधीक्षक महासमुंद अध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा जिला आबकारी अधिकारी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। समिति के समक्ष गांजा का भौतिक सत्यापन करने के बाद बायलर में जलाकर नष्टीकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई।
यह कार्रवाई राष्ट्रव्यापी ड्रग निपटान पखवाड़ा के तहत 16 से 30 सितम्बर 2025 के मध्य की जानी थी, जिसके अनुपालन में 23, 24 एवं 27 सितम्बर को नष्टीकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई।
जिले के विभिन्न थानों से जप्त गांजा के प्रकरण इस प्रकार हैं –थाना सिंघोड़ा: 35 प्रकरण सरायपाली: 32 प्रकरण खल्लारी: 2 प्रकरण बलौदा: 4 प्रकरण पिथौरा: 6 प्रकरण पटेवा: 3 प्रकरण सांकरा: 7 प्रकरण तुमगांव: 1 प्रकरण महासमुंद: 6 प्रकरण बागबाहरा: 5 प्रकरण तेंदुकोना: 1 प्रकरण कोमाखान: 14 प्रकरण बसना: 16 प्रकरण इन सभी 132 प्रकरणों में वर्ष 2012 से 2025 तक दर्ज मामलों में जप्त गांजा शामिल था, जिसका अब नियमानुसार नष्टीकरण कर दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस विभाग की नशे के विरुद्ध सख्त नीति और समाज को नशामुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


