लगातार वर्षा से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, महानदी किनारे रहने वाले ग्रामों को सतर्क रहने की अपील। - Sarvavyapi लगातार वर्षा से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, महानदी किनारे रहने वाले ग्रामों को सतर्क रहने की अपील। - Sarvavyapi

लगातार वर्षा से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, महानदी किनारे रहने वाले ग्रामों को सतर्क रहने की अपील।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले लगातार हो रही वर्षा के चलते रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे तक बांध का जलभराव स्तर 94.82 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें 17,356 क्यूसेक पानी की आवक रही। इस दौरान सिंचाई हेतु 3,700 क्यूसेक एवं महानदी में 4,026 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।शनिवार सुबह 11 बजे की स्थिति में जलभराव 94 प्रतिशत तक पहुँच चुका था। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में जारी वर्षा के कारण लगभग 15,000 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है, जबकि मौसम की स्थिति को देखते हुए पानी की आवक 25,000 क्यूसेक तक पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध से प्रति घंटे लगभग 4,000 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़े जाने की संभावना व्यक्त की गई है।महासमुंद जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय खरे ने बताया कि महानदी किनारे बसे ग्रामों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित कर आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने नदी किनारे बसे सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!