दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत स्कॉलरशिप क्विज़ परीक्षा 30 सितंबर को। - Sarvavyapi दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत स्कॉलरशिप क्विज़ परीक्षा 30 सितंबर को। - Sarvavyapi

दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत स्कॉलरशिप क्विज़ परीक्षा 30 सितंबर को।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), सरायपाली में दीनदयाल स्पर्श योजना अन्तर्गत स्कॉलरशिप हेतु क्विज़ परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा। परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होगी।विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को सूचित किया है कि जिन्होंने इस योजना के तहत आवेदन पत्र जमा किया है, उनके लिए परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा दिवस पर ही सुबह 10:30 बजे परीक्षा केन्द्र में वितरित किया जाएगा।विद्यालय प्राचार्य ने पालकों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे समय पर अर्थात् सुबह 10:30 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों, ताकि उन्हें प्रवेश पत्र प्राप्त करने और परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।यह परीक्षा विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह (Philately) के क्षेत्र में रुचि बढ़ाने और प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित की जा रही है, जिससे चयनित विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!