विकास नंद/सर्वव्यापी/
जिला जेल महासमुंद में आज अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर, अतिरिक्त कलेक्टर अक्षा गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, तहसीलदार जुगल किशोर, सहायक जेल अधीक्षक मुकेश प्रसाद कुशवाहा, जेल चिकित्साधिकारी महेन्द्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्यों ने सभी बैरकों का दौरा कर बंदियों की समस्याओं की जानकारी ली। इसमें विधिक सहायता, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जेल सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया। कमेटी ने समग्र व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
बैठक में बंदियों के स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता, जेल के विस्तारीकरण हेतु भूमि हस्तांतरण, नए बैरकों के निर्माण, आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और मुलाकात कक्ष की स्थापना, बंदियों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही सरायपाली में 300 क्षमता वाले उप-जेल निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण एवं प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।


