विकास नंद/ सर्वव्यापी/
साय सरकार की “लूट नीति” और प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों के विरोध में आज सरायपाली युथ कांग्रेस द्वारा ग्राम अर्जुन्डा के 33/11 केवी उपेंद्र खैरमाल में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से बिजली बिल जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केशव अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज बीसी, पार्षद रमीज़ रज़ा, महासचिव मयंक यादव, राहुल, छोटू, दीपक, अंकू, सामंत, कमलेश, सत्यवान, अशोक, शेषधर, फागू, सुधीर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि साय सरकार आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। बिजली दरों में वृद्धि से किसानों, गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली दरों में कमी नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


