स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पोषण दिवस मनाया गया...पोषण पुनर्वास केंद्र सरायपाली में लगी फलों-सब्जियों की प्रदर्शनी, दी गई पोषण संबंधी जानकारी। - Sarvavyapi स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पोषण दिवस मनाया गया...पोषण पुनर्वास केंद्र सरायपाली में लगी फलों-सब्जियों की प्रदर्शनी, दी गई पोषण संबंधी जानकारी। - Sarvavyapi

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पोषण दिवस मनाया गया…पोषण पुनर्वास केंद्र सरायपाली में लगी फलों-सब्जियों की प्रदर्शनी, दी गई पोषण संबंधी जानकारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में आज “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के थीम पर पोषण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे एवं विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अमित कुमार भोई, डॉ. जयप्रकाश नायक, सरिता उपाध्याय एवं सुमित्रा ठाकुर द्वारा विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को मौसमी फल एवं ‘तिरंगा भोजन’ को अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए।इस अवसर पर यह भी बताया गया कि बच्चों को जन्म के बाद 6 माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। कुपोषित एवं कम वजन के बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती किया जाता है, जहां उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है और विशेष निगरानी में रखा जाता है। उपचार के बाद बच्चे स्वस्थ होकर घर लौटते हैं।कार्यक्रम में यह जानकारी भी दी गई कि यदि किसी गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से कम होता है, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें निःशुल्क खून चढ़ाया जाता है। सभी बच्चों के स्वास्थ्य की देखरेख शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल नायक द्वारा की जाती है।इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से पोषण जागरूकता का संकल्प लिया और महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!