नूर मोहम्मद /गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ (सर्वव्यापी)
राज्य शासन के मंशानुरूप प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशन में जी.पी.एम. जिले के परिवहन विभाग द्वारा आम जनता के लिए विशेष लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया।दिनांक 29 सितम्बर 2025 को यह शिविर मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा में लगाया गया, जिसमें शाला विकास समिति बहुउद्देशीय स्कूल पेंड्रा में सदस्य डॉ. प्रवीण राय,अजय राय तथा अध्यक्ष शाला विकास समिति के विशेष सहयोग और पहल पर यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लर्निंग लाइसेंस की सुविधा का लाभ उठाया। लोगों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर से उन्हें लंबी प्रक्रिया और दूर-दराज़ जाने की परेशानी से राहत मिली है।अजय राय की पहल और मार्गदर्शन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने शासन की इस योजना और प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


