नवागढ़ से बिल्हा तक तरक्की की उड़ान: भूपेंद्र कौशिक बने नए बीईओ। - Sarvavyapi नवागढ़ से बिल्हा तक तरक्की की उड़ान: भूपेंद्र कौशिक बने नए बीईओ। - Sarvavyapi

नवागढ़ से बिल्हा तक तरक्की की उड़ान: भूपेंद्र कौशिक बने नए बीईओ।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

शिक्षा जगत में एक नई ऊर्जा और नई उम्मीद लेकर भूपेंद्र कौशिक ने बिल्हा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में बीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, अनुशासन और नवाचारपूर्ण कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले कौशिक की नियुक्ति से बिल्हा क्षेत्र के शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।जानकारों का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से बिल्हा की शैक्षणिक व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी। वहीं, स्थानीय शिक्षकों ने भी कौशिक की ताजपोशी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि विद्यार्थियों के हित में ठोस पहलें होंगी। भूपेंद्र कौशिक की यह नियुक्ति बिल्हा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की नई इबारत लिख सकती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!