आत्मनिर्भर भारत एवं GST रिफॉर्म पर भाजपा मंडल सरायपाली की कार्यशाला सम्पन्न। - Sarvavyapi आत्मनिर्भर भारत एवं GST रिफॉर्म पर भाजपा मंडल सरायपाली की कार्यशाला सम्पन्न। - Sarvavyapi

आत्मनिर्भर भारत एवं GST रिफॉर्म पर भाजपा मंडल सरायपाली की कार्यशाला सम्पन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भाजपा मंडल सरायपाली द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं GST रिफॉर्म विषय पर कार्यशाला का आयोजन स्थानीय गीत भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी डॉ. एन. के. अग्रवाल (बसना) उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं सरायपाली सोसायटी अध्यक्ष अनंत पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।डॉ. एन. के. अग्रवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य भारत को उपभोक्ता नहीं बल्कि विश्व का निर्माता और मार्गदर्शक बनाना है। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘स्टार्टअप’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की अलख गांव-गांव तक जगाना आवश्यक है। मोदी सरकार स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने और देशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाताओं और उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करें ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने बताया कि GST रिफॉर्म से दैनिक जीवन की वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे आम नागरिकों को राहत मिली है।जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करना है। अभियान का मुख्य लक्ष्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा GST को सरल बनाते हुए अब केवल दो ही स्लैब रखी गई हैं तथा 28% की स्लैब समाप्त कर दी गई है।कार्यशाला में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, महामंत्री विदित धनानिया, डॉ. प्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, मो. अख्तर, मंत्री नेपाल बीसी, युवराज प्रधान, प्रखर अग्रवाल, पूर्व पार्षद जे. पी. यादव, मनोज दास, पार्षद युवराज गोस्वामी, राजा बग्गा, दीपक मखीजा, जयपाल सिंह, अविनाश सिंह, अजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मनोज आदित्य, युवा नेता शिवा जायसवाल, आदर्श गुप्ता, अभिनव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विदित धनानिया ने किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!