मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय। - Sarvavyapi मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय। - Sarvavyapi

मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

🔹 शासकीय सेवकों को वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण मंत्रिपरिषद ने शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। साथ ही पात्र बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से एमओयू के प्रारूप का अनुमोदन भी किया गया।🔹 दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहतमंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NHFDC) की बकाया ऋण राशि ₹24,50,05,457 एकमुश्त वापस करने का निर्णय लिया। इस निगम के माध्यम से राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा के लिए न्यूनतम 3% ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाता है।

🔹 स्पेशल एजुकेटर भर्ती नियमों में छूटराज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 में एक बार के लिए छूट दी गई है। चयन परीक्षा के स्थान पर मेरिट के आधार पर भर्ती की जाएगी।

🔹 मुख्य सचिव पद पर बदलावबैठक में 1989 बैच के आईएएस अमिताभ जैन के सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई तथा 1994 बैच के आईएएस विकास शील का नए मुख्य सचिव के रूप में स्वागत किया गया।

इन निर्णयों के माध्यम से राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों, दिव्यांगजनों एवं शिक्षा क्षेत्र के हित में महत्वपूर्ण पहल की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!