सेवा पखवाड़ा अंतर्गत परिवहन विभाग का लर्निंग लाइसेंस कैंप सफल... छात्र-छात्राओं और आम जनता ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। - Sarvavyapi सेवा पखवाड़ा अंतर्गत परिवहन विभाग का लर्निंग लाइसेंस कैंप सफल... छात्र-छात्राओं और आम जनता ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। - Sarvavyapi

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत परिवहन विभाग का लर्निंग लाइसेंस कैंप सफल… छात्र-छात्राओं और आम जनता ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

राज्य शासन के मंशा अनुरूप योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा फिजिकल कॉलेज पेंड्रा में लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया।शिविर के संबंध में पहले ही सूचित किया गया था कि 16 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्रा बिना गियर (स्कूटी) का लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। विभाग ने अपील की थी कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस शिविर का लाभ लें।शिविर में उत्साहजनक भागीदारीकैंप को लेकर छात्रों और आम जनता में विशेष उत्साह देखा गया। आवेदकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मौके पर ही अपने आवेदन प्रस्तुत किए।प्राप्त आवेदन : 18निराकृत आवेदन : 18विशेष योगदान इस सफल आयोजन में अजय रॉय, सदस्य बहुउद्देशीय शाला प्रबंधन समिति का विशेष योगदान रहा परिवहन विभाग का कहना है कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य न केवल सुविधाएं आसान बनाना है बल्कि युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!