राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गौरेला के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडल प्राप्त कर लहराया परचम : कलेक्टर ने दी बधाई। - Sarvavyapi राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गौरेला के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडल प्राप्त कर लहराया परचम : कलेक्टर ने दी बधाई। - Sarvavyapi

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गौरेला के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडल प्राप्त कर लहराया परचम : कलेक्टर ने दी बधाई।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गौरेला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। विजयी खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी से सौजन्य भेंट की और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर ने उन्हें मिठाई खिलाया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सीमा डेविड भी उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेता खिलाड़ियों में स्वामी आत्मानंद स्कूल सेमरा के शिवराज सिंह राजपूत, युवराज सिंह राजपूत, ठाकुर शिवेश सिंह, अक्षत नामदेव, अनंत मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर गौरेला के आदित्य सोनी और अमिता शिक्षा निकेतन गौरेला के मो. उजैर खान शामिल रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!