उड़ान आवासीय विद्यालय सरायपाली में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित। - Sarvavyapi उड़ान आवासीय विद्यालय सरायपाली में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित। - Sarvavyapi

उड़ान आवासीय विद्यालय सरायपाली में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

विकासखंड सरायपाली स्थित महासमुंद जिले का प्रथम विशेष (आवासीय) विद्यालय उड़ान, जहां दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चे निवास करते हैं, में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली की स्वास्थ्य टीम एवं जन विश्वास सेवा समिति महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। शिविर में डॉक्टर कुणाल नायक (शिशु रोग विशेषज्ञ) एवं प्रदीप साहू (आरएमए) द्वारा विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका उमा साहू, अमित आहूजा एवं समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।उक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी. आर. धृतलहरे द्वारा दी गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!