तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश प्रभारी – उत्तर प्रदेश और गुजरात, इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।पिछले एक सप्ताह के दौरान उन्होंने बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों के 300 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजन, माता चौरा, ठाकुर देव मंदिरों में आयोजित नवरात्रि उत्सव, रास-गरबा, डांडिया और जागरण कार्यक्रमों में भाग लिया।हर स्थान पर उनका स्थानीय लोगों ने सैकड़ों की संख्या में उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बताया जाता है कि त्रिलोक श्रीवास पिछले 25 वर्षों से जिलेभर में नवरात्रि कार्यक्रमों में लगातार शामिल होते आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।


