बिलासपुर/भुवन वर्मा/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

कुदुदंड के यूडीएम हॉस्पिटल तिराहा का ट्रांसफार्मर पिछले लगभग 6 महीना पहले से जलकर भस्ट हो चुका है । पहले विद्युत विभाग मिलन चौक व यूडीएम हॉस्पिटल तिराहा के मोहल्ले को अलग-अलग ट्रांसफार्मर से पावर सप्लाई करता रहा है ।जिसमे यूडीएम हॉस्पिटल तिराहा का ट्रांसफार्मर अब पूरी तरह से बंद पड़ा है। स्थिति को देखते हुए विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने मिलन चौक के ट्रांसफर को डबल लोड दे दिये। ट्रांसफार्मर जिसके ऊपर ऑलरेडी काफी बड़े क्षेत्र का लोड है। जिसमे तुलजा भवानी आसपास से यूडीएम की बाजू गली,सुधा विहार का अतिरिक्त लोड जोड़ दिया गया है। जिनके चलते यहाँ गत छः माह से प्रतिदिन 4 से 12 घंटा लाइट गोल होना एक आम बात हो गई है । वार्ड नं.18 एवं वार्ड नं 16 के घनी मोहल्ला वाले परेशानियों का नित्य दिन सामना कर रहे हैं।समस्या का समाधान करने व सुनने वाला कोई नहीं है । वही मिलन चौक ट्रांसफार्मर को डबल लोड सहना पड़ रहा है । कहने को तो छत्तीसगढ़ में तीन इंजन सरकार है,पर हमारे छत्तीसगढ़ में इसमें से तीसरा इंजन सरकार केवल नाम का है यहां के जनप्रतिनिधि मोदी सरकार के नाम से अपनी नेतागिरी कायम रखे हैं उनकी भागीदारी जीरो से भी कम है। केवल मोदी के नाम का राज भोग रहे हैं। विगत 6 महीने से कुदुदंड वाले इस दंस को झेल रहे हैं। जो आज यहां सुदूर ग्रामीण जंगल क्षेत्र से भी गये गुर्जरे स्थिति से लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। कुदुदंड यानी कलेक्टर ऑफिस के पीछे दिया तले अंधेरा कह सकते हैं यहां के लोग विद्युत मंडल अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों से अपनी बातें रखकर थक गए ।फिरहाल इस समस्या का समाधान नही हो रहा है समस्या यथावत है।


