अशोक बने छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा महासभा के प्रदेश सचिव, प्रदेशाध्यक्ष अजीत ने सौंपी जिम्मेदारी। - Sarvavyapi अशोक बने छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा महासभा के प्रदेश सचिव, प्रदेशाध्यक्ष अजीत ने सौंपी जिम्मेदारी। - Sarvavyapi

अशोक बने छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा महासभा के प्रदेश सचिव, प्रदेशाध्यक्ष अजीत ने सौंपी जिम्मेदारी।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरतोरी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को महासभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महासभा के संगठन विस्तार और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।प्रदेशाध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि अशोक कौशिक लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक गतिविधियों और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क के मजबूत आधार से महासभा को और मजबूती मिलेगी।नव नियुक्त प्रदेश सचिव अशोक कौशिक ने विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप काम करते हुए प्रदेशभर में पिछड़ा वर्ग की एकजुटता, सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज सेवा के संकल्प को और दृढ़ करने का अवसर है।बताया जा रहा है कि महासभा शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान चलाने जा रही है, जिसमें नए पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!