राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती पर हिंदी विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने स्वच्छता कर्मी, पर्यावरण प्रेमियों का किया सत्कार। - Sarvavyapi राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती पर हिंदी विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने स्वच्छता कर्मी, पर्यावरण प्रेमियों का किया सत्कार। - Sarvavyapi

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती पर हिंदी विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने स्वच्छता कर्मी, पर्यावरण प्रेमियों का किया सत्कार।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र अक्‍टूबर को राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई।‌ कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा द्वारा गांधी हिल पर महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर भी माल्‍यार्पण कर अभिवादन किया। गांधी हिल पर प्रार्थना सभा में गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया गया, जिसमें डॉ. तेजस्वी एच. आर, उत्कर्षा सिंह, डॉ.हिमांशु नारायण, शिल्पा शम्सी, पूजा ठाकरे, संजय कुमार ने रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो, दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढ़ाल, आदि भजनों का गायक किया। तबले पर जीवन बागड़े ने संगत की। इस दौरान गांधी एवं शांति अध्‍ययन विभाग के अध्‍यक्ष डॉ. राकेश मिश्र सहित अधिष्‍ठाता, विभागाध्‍यक्ष और अधिकारियों ने पुष्‍पांजलि अर्पित कर महात्‍मा गांधी को अभिवादन किया।

ग़ालिब सभागार में स्‍वच्‍छता पखवाड़े के अंतर्गत विश्‍वविद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मियों एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले वर्धा के महानुभावों का कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा द्वारा सत्‍कार किया गया।‌ इस कार्यक्रम में वर्धा के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन पावडे, मानद वन्य जीव संरक्षक कौशल मिश्र, निसर्ग सेवा समिति के अध्यक्ष मुरलीधर बेलखोडे, दत्ता मेघे आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के विशेष कर्त्तव्य अधिकारी संजय इंगळे तिगांवकर, बहार नेचर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष किशोर वानखेड़े और पक्षी विशेषज्ञ राहुल नकारे का कुलपति प्रो.कुमुद शर्मा ने अंगवस्त्र प्रदान कर सत्कार किया। इस अवसर पर छात्र कल्‍याण अधिष्‍ठाता प्रो. अवधेश कुमार, कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, वित्ताधिकारी पी. सरदार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार मंचासीन थे।कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित हुई तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं, एनसीसी कैडेट, राष्‍ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को तथा गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का स्‍वागत व प्रास्‍ताविकी स्‍वच्‍छोत्‍सव के नोडल अधिकारी डॉ. बालाजी चिरडे ने किया। संचालन सह-नोडल अधिकारी बी.एस. मिरगे ने किया तथा कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान ने आभार माना। इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्‍या में उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!