30 लाख का जल जीवन मिशन, 30 दिन भी ग्रामीणों को नसीब नहीं हुआ पानी। - Sarvavyapi 30 लाख का जल जीवन मिशन, 30 दिन भी ग्रामीणों को नसीब नहीं हुआ पानी। - Sarvavyapi

30 लाख का जल जीवन मिशन, 30 दिन भी ग्रामीणों को नसीब नहीं हुआ पानी।

Share Now

सीता बनाफर/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ (सर्वव्यापी)

शासन-प्रशासन से संरक्षण प्राप्त पीएचई विभाग में इन दिनों जमकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है l जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों से मिली भगत कर भारी अनियमितता बरती जा रही है l जहां अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों पर आरोप लगने पर तत्काल निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाती है, वहीं पीएचई विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों पर कार्यवाही के नाम पर शासन-प्रशासन चुप्पी साध लेता है l जबकि पीएचई विभाग में भ्रष्टाचार से जिले का हर दूसरा पंचायत प्रभावित है lतीस लाख के कार्य में जमकर भ्रष्टाचार-मरवाही विधानसभा के ग्राम घिनौची के तालाब मोहल्ला में पाइप लाइन विस्तार एवं घरेलू कनेक्शन का कार्य 28.74 लाख रुपये से ठेकेदार भीख लाल साव द्वारा उपअभियंता जी पी साहू और सहायक अभियंता पी एस बघेल की उपस्थिति में कार्यपालन अभियंता आर के उरांव की निगरानी में वर्ष 2022-23 में कराया गया था l जिससे ग्रामीणों को 30 दिन भी ठीक से पानी नसीब नहीं हुआ l कार्य में लगाए गए घटिया पाइप जगह-जगह फट गए हैं, पानी रास्तों में बह रहे हैं और कई घरों में अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया है lहैंड ओवर करते समय पंचायत को करते हैं गुमराह -बाहरी ठेकेदार और अधिकारी यह जानते हैं कि जीपीएम जिला आदिवासी बहुल जिला है, जहां सरपंच आरक्षित सीट पर आदिवासी समाज से ही आते हैं, उनके सीधे पन का फायदा उठाकर ठेकेदार और अधिकारियों द्वारा स्थानीय बिचौलियों के माध्यम से लालच व भय दिखा कर आनन- फानन में कार्य को शीघ्र ही पंचायत को हैंड ओवर कर दिया जाता है l बाद में ग्रामीणों को परिणाम भुगतना पड़ता है l मरवाही में करोड़ों-अरबों का काम पर कार्यालय नहीं- मरवाही विकासखंड में जल जीवन मिशन के करोड़ों-अरबों का काम चल रहा है, पर अभी तक पीएचई विभाग का कार्यालय नहीं है l मांग और शिकायत के लिए ग्रामीणों को जिला कार्यालय गौरेला जाना पड़ता है l जिला स्तर के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण नहीं करते हैं lमरवाही में पीएचई कार्यालय खोलने की मांग –सर्वव्यापी के माध्यम से सर्वप्रथम स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मरवाही विकासखंड में पीएचई विभाग का कार्यालय खोलने की मांग की है l जनप्रतिनिधियों में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेश नंदनी, राधा रैदास, सिवनी जनपद सदस्य द्वारे केवट, सिवनी सरपंच रचना कंवर, उपसरपंच संजय गुप्ता, खुरपा सरपंच महेश करसाल, धरहर सरपंच श्यामा भानु, मालाडांड सरपंच कुसुम आर्मो, बदरौड़ी हेमा श्याम, पंडरी तपेश्वर सिंह, पथर्री सरस्वती श्याम, पोंडी हेमचंद मरावी और करहनी सरपंच सुनीता श्याम शामिल हैं l “अभी बाहर हूं फोन पर बाइट नहीं दे पाऊंगा l”एस पी सोनवानी, कार्यपालन अभियंता, पीएचई


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!