टीएल बैठक : योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने और जन समस्याओं एवं जन शिकायतों के शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश। - Sarvavyapi टीएल बैठक : योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने और जन समस्याओं एवं जन शिकायतों के शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश। - Sarvavyapi

टीएल बैठक : योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने और जन समस्याओं एवं जन शिकायतों के शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने और जन समस्याओं एवं जन शिकायतों के शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा की राज्यपाल रमेन डेका 7 अक्टूबर मंगलवार को जिला प्रवास के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने कहा। कलेक्टर ने बताया कि 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु साय का दौरा कार्यक्रम भी जिले में प्रस्तावित है। साथ ही 12 अक्टूबर को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस भी होना है। इन सभी कार्यक्रमों के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास जनदर्शन, मुख्यमंत्री जन शिकायत, पीएमओ पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सभी प्रकरणों का निराकरण दो दिन के भीतर कर ले तथा निराकृत प्रकरणों को पोर्टल से विलोपित कराएं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान लोकार्पण, भूमि पूजन और हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत सामग्री एवं चेक वितरण की जानकारी जिला पंचायत सीईओ को तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने पीएम जनमन योजना, आकांक्षी ब्लॉक और आदि कर्म योगी अभियान के तहत सभी विभागों की योजनाओं से हितग्राहियों को संतृप्त करने कहा।

कलेक्टर ने ग्राम जोहार अभियां के तहत पीपर खूंटी पंचायत के बानघाट और कटरा पंचायत के ढपनी पानी में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों द्वारा की गई विभिन्न मांगो एवं शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की तथा सड़क संपर्क, विद्युतीकरण, पाइप लाइन विस्तार, हैंडपंप सुधार, ट्रांसफॉर्मर, बकाया, मजदूरी भुगतान आदि के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि खरीफ वर्ष 202-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन से पूर्व एग्रीटेक पोर्टल में डिजिटल क्राफ्ट सर्वे एवं भुइयां सॉफ्टवेयर में किए गए धान फसल का रकबा सत्यपन के लिए जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे मोबाइल एप इंस्टॉल करके मौके पर जाकर रकबा सत्यापन करें और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि सत्यापन में किसी तरह की तकनीकी समस्या होने पर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं बंद हो गई है और खाता निष्क्रिय है तथा उसमें राशि शेष है, उन खातों को क्रियाशील कराकर उसमें जमा राशि को शासकीय कोष में समर्पण कराएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहीरे साहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!