विकास नंद /सर्वव्यापी/
दीपावली के पावन अवसर पर संगम सेवा समिति के संस्थापक एवं युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल द्वारा अपने फार्म हाउस में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर-राजनीतिक स्वरूप में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता, एकता, सहयोग एवं विकास की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह ने न केवल दीपावली पर्व की गरिमा को और ऊँचा किया, बल्कि युवाओं की नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रखर अग्रवाल ने इस अवसर पर मीडिया के माध्यम से सभी गणमान्य अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज में भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने की दिशा में एक छोटा-सा प्रयास है।समारोह के दौरान आत्मीय वातावरण, सौहार्द और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने दीपोत्सव को और भी यादगार बना दिया।


