विकास नंद/ सर्वव्यापी
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में रबी वर्ष 2025-26 के लिए बीज वितरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप ने जानकारी दी कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकासखंडों और बीज प्रक्रिया केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बीज भंडारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विकासखंड महासमुंद अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में तिवड़ा फसल के 9.60 क्विंटल और गेहूँ के 12.00 क्विंटल बीज भंडारित किए गए हैं। विकासखंड बसना में तिवड़ा 5.60 क्विंटल तथा विकासखंड सरायपाली में तिवड़ा 13.00 क्विंटल, सरसों 5.00 क्विंटल और गेहूँ 15.00 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं।जिले के तीनों बीज प्रक्रिया केन्द्रों में भी पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध हैं —लभराखुर्द, महासमुंद: गेहूँ 12.00 क्विंटल, सरसों 10.00 क्विंटल, तिवड़ा 15.20 क्विंटलबसना: गेहूँ 22.40 क्विंटल, सरसों 2.70 क्विंटल, तिवड़ा 5.60 क्विंटलसरायपाली: गेहूँ 60.80 क्विंटल, सरसों 10.28 क्विंटल, तिवड़ा 21.60 क्विंटल, मूंगफली 118.40 क्विंटलकृषि विभाग ने जिले के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय या बीज प्रक्रिया केन्द्र से शीघ्र बीज प्राप्त करें, ताकि रबी फसलों की बुवाई समय पर प्रारंभ की जा सके।


