Ex cm बघेल के खिलाफ विधायक मोतीलाल साहू ने की थाने में शिकायत। - Sarvavyapi Ex cm बघेल के खिलाफ विधायक मोतीलाल साहू ने की थाने में शिकायत। - Sarvavyapi

Ex cm बघेल के खिलाफ विधायक मोतीलाल साहू ने की थाने में शिकायत।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो/ रायपुर/

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार की शाम राजनीति फिर गर्म हो गई। भाजपा के OBC वर्ग के नेताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भूपेश बघेल ने तेली समाज का अपमान किया है और जातीय अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।शिकायत में कहा गया है कि रायपुर ग्रामीण से BJP विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में ये नेता थाना पहुंचे।

पत्र में उल्लेख है कि “भूपेश है तो भरोसा है” नामक पेज से तेली समाज को अपमानजनक भाषा में गाली दी गई। साथ ही आरोप लगाया गया कि वीडियो में छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी अपमान किया गया है।शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर अपने जातीय समर्थकों के साथ बड़े पैमाने पर जाति आधारित भेद पैदा कर अशांति फैलाना चाहते हैं।

भाजपा नेताओं ने बताया कि कांग्रेस में अपने प्रतिद्वंदी ताम्रध्वज साहू के खिलाफ तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल द्वारा ‘साहू बनाम बघेल’ का मुद्दा लगातार उठाने का प्रयास किया गया था। अब प्रदेश में हार के बाद यह षड़यंत्र फिर से रचा जा रहा है।

पत्र में यह भी कहा गया कि राज्योत्सव और रजत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी भी प्रदेश में दो बार आने वाले हैं। इसी कारण, भाजपा नेताओं ने माना कि साहू समाज को अपमानित करने की यह साजिश और भी संवेदनशील है।शिकायत दर्ज कराने में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के साथ कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!