प्रदेश कन्नौजिया तेली समाज का सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्वाचन...प्रदेश से लेकर ग्राम इकाइयों तक संगठन विस्तार का रोडमैप तय। - Sarvavyapi प्रदेश कन्नौजिया तेली समाज का सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्वाचन...प्रदेश से लेकर ग्राम इकाइयों तक संगठन विस्तार का रोडमैप तय। - Sarvavyapi

प्रदेश कन्नौजिया तेली समाज का सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्वाचन…प्रदेश से लेकर ग्राम इकाइयों तक संगठन विस्तार का रोडमैप तय।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

जांजगीर कन्नौजिया तेली समाज छत्तीसगढ़ की प्रथम आम सभा हरदी स्थित महामाया प्रांगण में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा कर्मा माता एवं महामाया मां की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कार्यवाहक अध्यक्ष रामफल साव ने समाज के गठन, पंजीयन एवं उद्देश्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।सभा में चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. अजय साहू एवं रामचरण साहू ने नाम निर्देशन पत्रों की जांच कर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की। भोजनावकाश के पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किए गए, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए अध्यक्ष रामफल साव,उपाध्यक्ष महेश साव, लक्ष्मी राजकुमार साहू,महासचिव सुरेश साहू,सदस्यगण रथराम साहू, लक्ष्मी लतेल साहू, दया राम साहू, राकेश चंद्र साहू, शिवनाथ प्रसाद साहू, प्रवीण कुमार साव, रामकुमार साव, राजेश कुमार साहू, भागीरथी साहू एवं उमाशंकर साहूसभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की प्रगति, एकता एवं सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।सभा में सर्वसम्मति से जिला कन्नौजिया तेली समाज के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय अनुसार, शासन द्वारा निर्धारित जिले की सीमा ही जिला समाज का कार्यक्षेत्र होगी। जिला अध्यक्ष का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारिणी की स्वीकृति से करेंगे तथा वे अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे।प्रत्येक गांव एवं नगर में कन्नौजिया तेली परिवारों को मिलाकर ग्रामीण/नगर इकाई गठित की जाएगी। जहां पर्याप्त सदस्य नहीं होंगे, वहां के परिवारों को निकटवर्ती इकाई में सम्मिलित किया जाएगा। ग्रामीण/नगर इकाई के अध्यक्ष का मनोनयन जिला अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा, जो अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी स्तरों पर महिला, युवा, न्याय, अधिकारी-कर्मचारी, व्यापार, किसान, चिकित्सा, साहित्य सृजन एवं वरिष्ठ नागरिक जैसे प्रकोष्ठ गठित किए जाएंगे। आवश्यकता अनुसार अन्य प्रकोष्ठ भी कार्यकारिणी की स्वीकृति से बनाए जा सकेंगे।प्रत्येक इकाई का कार्यकाल शपथ ग्रहण की तिथि से तीन वर्ष का होगा तथा संगठन एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत का पालन करेगा। निर्वाचित अध्यक्ष को संगठनात्मक संतुलन हेतु कार्यकारी अध्यक्ष एवं संगठन सचिव नियुक्त करने का अधिकार रहेगा।कार्यक्रम का संचालन मूलचंद साव ने किया एवं आभार प्रदर्शन संतोष साव ने किया।सभा में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य, वरिष्ठजन एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!