तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिल्हा नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल एक बार फिर से रंग भरने जा रहा है। श्री श्याम मित्र मंडल, बिल्हा के तत्वावधान में 2 नवंबर तक भव्य श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्य उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हैं।कार्यक्रम के तहत 1 नवंबर को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। वहीं 2 नवंबर को बारस की ज्योत प्रज्वलन एवं सामूहिक भंडारे का आयोजन रखा गया है।धार्मिक माहौल को और भव्य बनाने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक गितिका दास, सिमरन, संगम सोनी और अखिलेश शर्मा अपनी मधुर प्रस्तुति देंगे।समिति ने सभी भक्तों और नगरवासियों से इस पावन उत्सव में शामिल होकर श्री श्याम के चरणों में नतमस्तक होने का आग्रह किया है।


