कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जन चौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश। - Sarvavyapi कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जन चौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश। - Sarvavyapi

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जन चौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनी। इस दौरान कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।जन चौपाल में ग्राम राजसवैया खुर्द निवासी रिद्धि नायक ने अपने पुत्र के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए चिरायु योजना के तहत निःशुल्क इलाज हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम भोरिंग निवासी तोषण लाल साहू ने धान विक्रय पंजीयन से संबंधित समस्या रखी, वहीं ग्राम बुंदेली में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई। ग्राम फरसाडीह के ताम्रध्वज माहरा ने एग्रीस्टैक कृषक आईडी बनवाने में हो रही समस्या बताई, जबकि महासमुंद के रामाधीन साहू ने विकलांग पेंशन की मांग रखी।इसके अलावा ग्राम खैरटखुर्द बाघमुड़ा के निवासियों ने नवीन उपार्जन केंद्र की स्थापना हेतु आवेदन किया। साथ ही लंबित राशि भुगतान, श्रमिक पंजीयन कार्ड संशोधन, अवैध शराब बिक्री, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वन अधिकार पट्टा, सीमांकन एवं बंदोबस्त त्रुटि सुधार से संबंधित प्रकरणों पर भी आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!