विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राज्य शासन ने इन कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया है।जारी सूची के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, और रायगढ़ में मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में मंत्री टंकराम वर्मा, बालोद में मंत्री गजेन्द्र यादव, कोरिया में मंत्री राजेश अग्रवाल, तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि रहेंगे।
इसके अलावा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पांडेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद चिंतामणि महाराज, तथा महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगी।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ति में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग, और खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
वहीं मुंगेली में विधायक पुन्नू लाल मोहले, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक धरमलाल कौशिक, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंडी, तथा सुकमा में विधायक किरण देव मुख्य अतिथि होंगे।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों की झांकी एवं विकास योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे।
राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि राज्योत्सव कार्यक्रमों का आयोजन जनभागीदारी और पारंपरिक गौरव के साथ गरिमामय ढंग से किया जाए, ताकि प्रदेश की संस्कृति, एकता और विकास की भावना पूरे राज्य में प्रसारित हो सके।


