सर्वव्यापी की खबर का असर : पंचायतों में जारी हुई मूलभूत मद की राशि। - Sarvavyapi सर्वव्यापी की खबर का असर : पंचायतों में जारी हुई मूलभूत मद की राशि। - Sarvavyapi

सर्वव्यापी की खबर का असर : पंचायतों में जारी हुई मूलभूत मद की राशि।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

26अक्टूबर को सर्वव्यापी द्वारा प्रकाशित समाचार “ग्राम पंचायतों में मूलभूत और 15वें वित्त मद की राशि नहीं मिलने से विकास कार्य ठप” का बड़ा असर हुआ है।

समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी ग्राम पंचायतों में मूलभूत मद की राशि जारी कर दी है।

पूर्व में ग्राम पंचायतों को मूलभूत एवं 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि का भुगतान नहीं होने से पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्य — जैसे पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, भवन मरम्मत और अन्य जनसुविधा संबंधी गतिविधियाँ — बाधित हो रही थीं।

इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मनाने को लेकर पंचायतों पर तैयारी का दबाव भी बना हुआ था।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि धनराशि नहीं मिलने से राज्योत्सव की तैयारी प्रभावित हो रही थी। लेकिन समाचार के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और पंचायतों के खातों में राशि हस्तांतरित की गई है।

अब पंचायतें न केवल अपने नियमित कार्यों को गति दे सकेंगी बल्कि राज्योत्सव जैसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन की तैयारी भी सुचारु रूप से कर पाएंगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!