कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने नागरिकों से राज्योत्सव में शामिल होने की अपील। - Sarvavyapi कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने नागरिकों से राज्योत्सव में शामिल होने की अपील। - Sarvavyapi

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने नागरिकों से राज्योत्सव में शामिल होने की अपील।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा 2 से 4 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम मैदान में तीन दिवसीय राज्योत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपरा और विकास यात्रा का प्रतीक है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी, स्व-सहायता समूहों की स्टॉल, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक दिवस सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों, विद्यालयीन बच्चों और छत्तीसगढ़ी नृत्य दलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कलेक्टर लंगेह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस तीन दिवसीय उत्सव में शामिल होकर राज्य की एकता, गौरव और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव मनाएं। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव हमारे छत्तीसगढ़ की पहचान, परंपरा और प्रगति का उत्सव है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!