विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) के अंतर्गत सरायपाली विकासखंड स्तर पर गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सरायपाली अनुपमा आनंद (IAS), जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा के निर्देशन में तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में किया गया।
यह प्रतियोगिता प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए रखी गई थी, जिसे तीन चरणों में विभाजित किया गया —1. लिखित प्रश्न परीक्षा2. केबीसी (KBC) के तर्ज पर सबसे तेज़ जवाब3. सही/गलत के साथ सही उत्तर की पहचानविकासखंड सरायपाली के 38 संकुलों से कुल 130 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विजेता विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार रही —🔹 प्रारंभिक स्तर (विज्ञान) :प्रथम – प्रकृति प्रधान (सेजेस सरायपाली)द्वितीय – रूपेश चौबे (मा.रा.गो. सरायपाली)तृतीय – पवन पटेल (बानीगिरोला)🔹 प्रारंभिक स्तर (गणित) :प्रथम – जगन्नाथ चौधरी (मा.स.गो. सरायपाली)द्वितीय – प्रेमशिला राणा (उ.प्रा. केदुवां)तृतीय – कुसुम साहू (उ.प्रा. पैकिन)🔹 हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्तर (विज्ञान) :प्रथम – रिया प्रधान (सेजेस सरायपाली)द्वितीय – पुनीत लाल साहू (केना)तृतीय – अंजना बारिक (मंदिर सरायपाली)🔹 हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्तर (गणित) :प्रथम – फलक पटेल (सेजेस सरायपाली)द्वितीय – सिद्धि साहू (मा.स.गो.उ.मा.वि. सरायपाली)तृतीय – अमृता भोई (हायर सेकेंडरी स्कूल भुथिया)मुख्य अतिथि अनुपमा आनंद (IAS) सहित सभी अधिकारियों ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसडीएम अनुपमा आनंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। हार-जीत से ऊपर उठकर सीखना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक दृष्टिकोण और निरंतर प्रयास की प्रेरणा दी।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित के क्षेत्र में निरंतर सीखते रहने और प्रयोगधर्मिता अपनाने का संदेश दिया। वहीं, स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक ने कहा कि विज्ञान एक शक्तिशाली उपकरण है, जिसका उपयोग मानवता के विकास और जीवन को सरल बनाने के लिए होना चाहिए।निर्णायक मंडल में सी.एल. पुहूप, गीता तिवारी, दीपिका पटेल, जी.एस. होता एवं एस.के. सेठ का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम संचालन ऋषि प्रधान ने किया, और आभार प्रदर्शन देवानंद नायक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश पटेल, मोहनलाल नायक, हेमसागर प्रधान, यशवंत चौधरी, कमल नारायण भोई, विनोद चौधरी, बृजलाल पटेल, दुर्गेश नायक, मोतीलाल नायक, प्रज्ञा शर्मा, सुशील पटनायक, सविता तिवारी सहित अनेक शिक्षकों व संकुल समन्वयकों का विशेष योगदान रहा।
पालक, शिक्षक, प्रभारी एवं मार्गदर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।


