पीएमश्री सेजेस चकरभाठा के रितिका एवं अर्चना का चयन..राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन के लिए हुआ है। - Sarvavyapi पीएमश्री सेजेस चकरभाठा के रितिका एवं अर्चना का चयन..राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन के लिए हुआ है। - Sarvavyapi

पीएमश्री सेजेस चकरभाठा के रितिका एवं अर्चना का चयन..राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन के लिए हुआ है।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद रायपुर आयोजित किया गया दो दिवसीय संभाग स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शन मॉडल की प्रदर्शनी शासकीय उन्नत शिक्षण संस्थान बिलासपुर में आयोजित किया गया जो “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” मुख्य विषय पर केंद्रित था जिसके अंतर्गत विज्ञान के पांच आयामों पर आधारित था जैसे सतत कृषि अपशिष्ट प्रबंधन हरित ऊर्जा उभरती हुई प्रौद्योगिकियां स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मनोरंजन गणित मॉडल जल संरक्षण व प्रबंधन और अन्य विद्या की प्रस्तुति विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया था इसी के अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा के वरिष्ठ व्याख्याता मनोज कुमार यादव ने बताया कि हरित ऊर्जा वर्ग में रितिका मेश्राम के मॉडल को तृतीय स्थान एवं जल संरक्षण वह प्रबंधन वर्ग में अर्चना सूर्यवंशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ यह दोनों विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए हैं।मनोज कुमार यादव व्याख्याता भौतिक मार्गदर्शन में बनाया गया था । विनय कुमार तिवारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई एवं मनोज कुमार यादव पीएमश्री सेजेस चकरभाठा दोनों को जोन प्रभारी बनाया गया है इनके द्वारा 43 चयनित बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तर ले जाया जाएगा | स्कूल के प्राचार्य एच पी ओगरे एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!