प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे प्रदेश के 3.5 लाख से अधिक हितग्राहियों का गृह प्रवेश... जिले के 16,982 हितग्राही शामिल। - Sarvavyapi प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे प्रदेश के 3.5 लाख से अधिक हितग्राहियों का गृह प्रवेश... जिले के 16,982 हितग्राही शामिल। - Sarvavyapi

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे प्रदेश के 3.5 लाख से अधिक हितग्राहियों का गृह प्रवेश… जिले के 16,982 हितग्राही शामिल।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत भव्य गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह अटल नगर, रायपुर में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से प्रदेश के 3.5 लाख से अधिक हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश कराएंगे।इसी क्रम में महासमुंद जिले के 16,982 हितग्राही शामिल हैं, जिनके मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर नवनिर्मित घरों को दीयों, रंगोली और पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया जाएगा। साथ ही हितग्राहियों को खुशियों की चाबी, आभार पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम की तैयारी कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में की गई है। प्रशासन द्वारा इस आयोजन को हर्षोल्लास और जनभागीदारी के साथ मनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!