हमने बनाया, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर उन्नति की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ — सरला - Sarvavyapi हमने बनाया, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर उन्नति की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ — सरला - Sarvavyapi

हमने बनाया, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर उन्नति की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ — सरला

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य 1 नवंबर को अपनी रजत जयंती मनाने जा रहा है। राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेशभर में उत्साह और गर्व का माहौल है।

इसी क्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने समस्त प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि — “अटल जी की दूरदृष्टि और संकल्प से जन्मा छत्तीसगढ़ आज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

राज्य ने बीते 25 वर्षों में अनेक चुनौतियों और उतार-चढ़ावों का सामना किया, परंतु भाजपा के नेतृत्व में यह प्रदेश निरंतर आगे बढ़ा है।”

कोसरिया ने कहा कि भाजपा शासन में राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, खेती-किसानी, आधारभूत संरचना और आधुनिक विकास कार्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा — “हमने बनाया, हम ही संवारेंगे” की भावना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ आज नक्सल मुक्त राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है, जिसका श्रेय भाजपा सरकार की नीतियों और मजबूत नेतृत्व को जाता है।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे राज्य की इस विकास यात्रा में सहभागी बनें और नवगठित छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं खुशहाल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ इसी प्रकार उन्नति की राह पर आगे बढ़ता रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!