सरदार वल्‍लभभाई पटेल के जन्‍म दिवस पर हिंदी विश्‍वविद्यालय ने ली राष्‍ट्रीय एकता की शपथ। - Sarvavyapi सरदार वल्‍लभभाई पटेल के जन्‍म दिवस पर हिंदी विश्‍वविद्यालय ने ली राष्‍ट्रीय एकता की शपथ। - Sarvavyapi

सरदार वल्‍लभभाई पटेल के जन्‍म दिवस पर हिंदी विश्‍वविद्यालय ने ली राष्‍ट्रीय एकता की शपथ।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में शुक्रवार, 31 अक्‍टूबर को राष्‍ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की अध्‍यक्षता में राष्‍ट्रीय एकता की शपथ ली गयी। कस्‍तूरबा सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल के फोटो पर पुष्‍प अर्पित कर अभिवादन किया एवं राष्‍ट्रीय एकता शपथ का वाचन किया जिसे उपस्थितों द्वारा दोहराया गया। राष्‍ट्रीय एकता को बनाए रखने और मजबूत करने के साथ-साथ हमारे समर्पण को बढ़ावा देने और सुदृढ़ करने के लिए 31 अक्‍टूबर को सरदार वल्‍लभभाई पटेल का जन्‍म दिवस राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दौरान परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव डॉ. सुरेन्‍द्र गादेवार, छात्र कल्‍याण अधिष्‍ठाता प्रो. अवधेश कुमार तथा अनुवाद एवं निर्वचन विद्यापीठ के अधिष्‍ठाता प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्‍ल ने भी सरदार पटेल के फोटोपर पुष्‍प अर्पित कर अभिवादन किया।इस अवसर पर विद्यापीठों के अधिष्‍ठातागण, विभागाध्‍यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी प्रत्‍यक्ष रूप से उपस्थित रहे तथा क्षेत्रीय केंद्र कोलकाता, क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज एवं सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्‍वामी मराठी भाषा तथा तत्‍वज्ञान अध्‍ययन केंद्र, रिद्धपुर, अमरावती के शिक्षक, विद्यार्थी तथा कर्मचारी ऑनलाईन माध्‍यम से जुड़े थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!