हिंदी विश्‍वविद्यालय में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह। - Sarvavyapi हिंदी विश्‍वविद्यालय में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह। - Sarvavyapi

हिंदी विश्‍वविद्यालय में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार 27 अक्‍टूबर से 02 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह मनाया गया। इसके अंतर्गत शुक्रवार, 31 अक्‍टूबर को गालिब सभागार में सतर्कता : हमारी साझा जिम्‍मेदारी इस मुख्य विषय के अंतर्गत साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, कर्मचारियों के लिए सतर्कता पर परिचर्चा तथा सत्‍यनिष्‍ठा की शपथ ग्रहण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषा प्रौद्योगिकी एवं भाषा अभियांत्रिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. हर्षलता पेटकर, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी डॉ. गिरीश पाण्डेय, लीला विभाग की साॅफ्टवेयर अनुषंगी डॉ. हेमलता गोडबोले व तकनीकी सहायक डॉ. अरविंद कुमार ने साइबर धोखाधड़ी से बचने को लेकर उपयुक्त जानकारी दी। सहायक कुलसचिव डॉ. प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने साइबर सुरक्षा की दिशा में सतर्कता बरतने की सलाह दी। साहित्य विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार ने उपस्थितों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे ने किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र गादेवार, सहायक कुलसचिव राजेश अरोड़ा, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह के अंतर्गत दिनांक 01 नवंबर को विश्‍वविद्यालय की ओर से आस-पास के ग्रामों में सतर्कता जागरूकता पर ग्राम-सभाओं का आयोजन किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!