राज्य स्तरीय बालक क्रिकेट (अंडर-14) प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने मारी बाजी, रायपुर को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया...जीपीएम जिले के शनन सैम अर्थर और विराट शर्मा का शानदार प्रदर्शन। - Sarvavyapi राज्य स्तरीय बालक क्रिकेट (अंडर-14) प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने मारी बाजी, रायपुर को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया...जीपीएम जिले के शनन सैम अर्थर और विराट शर्मा का शानदार प्रदर्शन। - Sarvavyapi

राज्य स्तरीय बालक क्रिकेट (अंडर-14) प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने मारी बाजी, रायपुर को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया…जीपीएम जिले के शनन सैम अर्थर और विराट शर्मा का शानदार प्रदर्शन।

Share Now

नूर मोहम्मद /गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ (सर्वव्यापी)

शिक्षा विभाग, बिलासपुर संभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में बालक वर्ग क्रिकेट अंडर-14 में बिलासपुर संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायपुर संभाग को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस विजयी टीम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दो होनहार खिलाड़ी,शनन सैम अर्थर (क्विपो स्कूल पेंड्रा) और विराट शर्मा (ऑक्सफोर्ड पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल गौरेला) ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई फाइनल मुकाबले में बिलासपुर संभाग की टीम ने अनुशासन,टीमवर्क और जबरदस्त खेल भावना का परिचय दिया। बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रायपुर को मात दी।शनन सैम अर्थर और विराट शर्मा के राज्य स्तर पर चयन और जीत में योगदान से जिले में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकों,खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिलासपुर संभाग की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और यह आने वाले हर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!