अटल दृष्टि से आलोकित हुआ छत्तीसगढ़ विधानसभा-प्रधानमंत्री मोदी ने किया वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण”। - Sarvavyapi अटल दृष्टि से आलोकित हुआ छत्तीसगढ़ विधानसभा-प्रधानमंत्री मोदी ने किया वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण”। - Sarvavyapi

अटल दृष्टि से आलोकित हुआ छत्तीसगढ़ विधानसभा-प्रधानमंत्री मोदी ने किया वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण”।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और नव निर्माण की पहचान बने नये विधानसभा भवन ने आज इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न और भूतपूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण कर प्रदेश की जनता को गौरव का अभूतपूर्व क्षण प्रदान किया।इस लोकार्पण समारोह में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका के साथ ही प्रदेश मंत्रिमंडल और विधानसभा सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “अटल जी का सपना एक सशक्त, आत्मनिर्भर और गौरवशाली छत्तीसगढ़ था। आज यह प्रतिमा उसी संकल्प का प्रतीक है, जो हमें सेवा, समर्पण और सुशासन की प्रेरणा देती है।”नव निर्मित विधानसभा भवन की वास्तुकला में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कला और परंपरा की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। अटल जी की प्रतिमा का स्थापत्य इस भवन की आत्मा के रूप में उभरा है। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही पूरा प्रांगण “भारत माता की जय” और “अटल अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “यह भवन और यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र, स्वाभिमान और विकास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।”अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में यह दिवस छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया, क्योंकि आज विधानसभा भवन ही नहीं, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ ‘अटल भावना’ से आलोकित हो उठा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!