राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ : सांसद रूपकुमारी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण। - Sarvavyapi राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ : सांसद रूपकुमारी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण। - Sarvavyapi

राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ : सांसद रूपकुमारी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव-2025 का शुभारंभ आज उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन महासमुंद जिले के 23 विभागों द्वारा पिछले 25 वर्षों की विकास यात्रा, सफल योजनाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए।मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ सभी विभागीय स्टॉलों का विस्तृत अवलोकन किया।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंद्रजीत खालसा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रशांत श्रीवास्तव, आनंद साहू, प्रकाश शर्मा, महेंद्र जैन, महेंद्र सिक्का, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह महासमुंद जिले की विकास यात्रा का जीवंत चित्रण है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रदर्शनी में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा आधुनिक खेती, फसल विविधीकरण एवं जैविक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। पशुधन विकास विभाग ने डेयरी उद्यमिता, कृत्रिम गर्भाधान और कुक्कुट पालन की जानकारी दी। मत्स्य विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संचालित योजनाओं की उपलब्धियाँ प्रस्तुत कीं।आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाएँ प्रदर्शित कीं। जल संसाधन विभाग ने जल संरक्षण और मोर गांव-मोर पानी अभियान की झांकी लगाई।स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण अभियान व महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद प्रदर्शित किए।समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजनाएँ, नशा मुक्ति अभियान और दिव्यांगजनों हेतु चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। आदिवासी विकास विभाग ने जनजातीय संस्कृति, शिक्षा और रोजगार आधारित योजनाओं की उपलब्धियाँ प्रस्तुत कीं।

जनसंपर्क विभाग ने जिले की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पत्रिकाओं का वितरण किया।इस दौरान सांसद चौधरी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों में हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाणपत्र वितरित किए।

राजस्व एवं श्रम विभाग द्वारा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण एवं प्रमाणपत्र वितरण किया गया।कृषि, मत्स्य और उद्यानिकी विभागों ने लाभार्थियों को किट एवं वित्तीय सहायता प्रदान की।

समाज कल्याण विभाग ने 6 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए के चेक तथा निःशक्ति विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि का चेक वितरित किया।

जिला पंचायत विभाग के स्टॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 5 लाभार्थियों को अभिनंदन पत्र एवं गृह प्रवेश की सांकेतिक चाबी प्रदान की गई। साथ ही 2 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और सभी को बल्ब वितरित किए गए।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हितग्राहियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!