ग्राम रामपुर में अखिल भारतीय आदिवासी बिंझवार समाज के युवा प्रभाग (छत्तीसगढ़) की बैठक सम्पन्न। - Sarvavyapi ग्राम रामपुर में अखिल भारतीय आदिवासी बिंझवार समाज के युवा प्रभाग (छत्तीसगढ़) की बैठक सम्पन्न। - Sarvavyapi

ग्राम रामपुर में अखिल भारतीय आदिवासी बिंझवार समाज के युवा प्रभाग (छत्तीसगढ़) की बैठक सम्पन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

ग्राम रामपुर स्थित माँ विंध्यवासिनी गुड़ी की पावन धरा पर अखिल भारतीय आदिवासी बिंझवार समाज के युवा प्रभाग (छत्तीसगढ़) की बैठक उत्साह एवं सामाजिक एकता के साथ सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ समाज की कुल देवी माँ विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया।बैठक में प्रदेश एवं युथ आइकॉन, युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष हेमसागर बिंझवार तथा कार्तिक बिंझवार ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित किया। उन्होंने बिंझवार समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति, लोकनृत्य और सामाजिक एकता पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान युवा पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं युवती शक्ति ने अपना-अपना परिचय देते हुए समाज को सशक्त बनाने के लिए अपने विचार रखे। बैठक में समाज के आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता, तथा आपसी सहयोग से सामाजिक विकास को गति देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में बिंझवार समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सगाजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से—युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष हेमसागर बिंझवार, कार्तिक बिंझवार, खेल विभाग के जनरल सेक्रेटरी खिलेश बरिहा, प्रदेश सचिव संजय बरिहा, संरक्षक दयाराम बरिहा, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष गजेन्द्र बरिहा, सलाहकार दशरथ बरिहा, संतु बरिहा, परशु बरिहा, तारा चंद बरिहा, रूपचंद बरिहा, प्रदेश महासचिव रामदयाल बिंझवार, संचालक जय रतन बरिहा, योगेश्वर बरिहा, उपाध्यक्ष शिवकुमार बरिहा, कोषाध्यक्ष उत्तरा बरिहा, संरक्षक द्वारका बरिहा, अध्यक्ष प्रमोद बरिहा, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर बिंझवार सहित क्षेत्र के अनेक समाजजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर समाज के अन्य गणमान्य सदस्य—कृष्ण लाल बरिहा, रितेश बरिहा, राकेश बरिहा, गौतम बरिहा, भूपेंद्र बरिहा, संजू बरिहा, सुरजोत बरिहा, लक्ष्मण बरिहा, रंजीत बरिहा, गजेंद्र बरिहा, उत्तर कुमार बरिहा, पुष्पराज बरिहा, आनंद बरिहा, विनोद बरिहा, मनोज बरिहा, जुगेश्वर बरिहा, खगेश्वर बरिहा, कन्हैयालाल बरिहा, परमानंद बरिहा, अहिल्या बरिहा, ताराबाई बरिहा, नरबाई बरिहा, सेवती बरिहा, तारा कांति बरिहा, कुमोदिनी बरिहा, कुरमा टपर सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी ने समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण तथा युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ बैठक को सफल बनाया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!