रंगों में उकेरी लौहपुरुष की विरासत — दिव्या कौशिक ने बनाई सरदार पटेल की जीवंत रंगोली! - Sarvavyapi रंगों में उकेरी लौहपुरुष की विरासत — दिव्या कौशिक ने बनाई सरदार पटेल की जीवंत रंगोली! - Sarvavyapi

रंगों में उकेरी लौहपुरुष की विरासत — दिव्या कौशिक ने बनाई सरदार पटेल की जीवंत रंगोली!

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार बिलासपुर में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच के भव्य समारोह में कला और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के दौरान दिव्या कौशिक ने अपने हुनर और समर्पण से भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का मनमोहक चित्र रंगोली के माध्यम से तैयार किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।रंगों की बारीक रेखाओं और सजीव अभिव्यक्ति से सजी यह रंगोली मानो सरदार पटेल के अदम्य साहस और एकता के संदेश को साकार कर रही थी। समारोह में मौजूद अतिथियों और दर्शकों ने दिव्या की कला की भूरि-भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि दिव्या कौशिक की यह रचना न केवल एक कलात्मक प्रस्तुति है, बल्कि यह सरदार पटेल के आदर्शों और देश की एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है। समारोह का माहौल देशभक्ति और गर्व की भावना से ओतप्रोत हो गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!