जिले में 17 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु शिविरों का आयोजन। - Sarvavyapi जिले में 17 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु शिविरों का आयोजन। - Sarvavyapi

जिले में 17 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु शिविरों का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार की दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कराया गया था। इस सर्वे के तहत महासमुंद जिले में कुल 36,560 संभावित दिव्यांगजन चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 30,385 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड (Unique Disability ID) बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।शिविरों के संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित विभागों को समन्वयपूर्वक कार्य कर शिविरों के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं।जिला मेडिकल बोर्ड, जिला चिकित्सालय महासमुंद द्वारा सभी व्यक्तियों का प्रमाणीकरण किया जाएगा। प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।📅 शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है —सरायपाली विकासखण्ड: 10 नवम्बर 2025 – ग्राम पंचायत जोगनीपालीबागबाहरा विकासखण्ड: 17 नवम्बर 2025 – ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कलाबसना विकासखण्ड: 24 नवम्बर 2025 – ग्राम पंचायत गनेकेरापिथौरा विकासखण्ड: 1 दिसम्बर 2025 – ग्राम पंचायत सांकरामहासमुंद विकासखण्ड: 8 दिसम्बर 2025 – जनपद पंचायत महासमुंदशिविरों में दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र जारी करने, नवीनीकरण, यूडीआईडी कार्ड निर्माण के साथ-साथ कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं निर्माण कार्य किया जाएगा।शिविर में शामिल होने हेतु आवश्यक दस्तावेज़ —आधार कार्ड की छायाप्रतितीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफमूल निवास प्रमाण पत्रआय प्रमाण पत्र🟢 इन शिविरों के माध्यम से जिले के दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएँ और प्रमाणन सेवाएँ प्राप्त होंगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!